By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 26, 2022 3:32 PM IST
Covid New Variant BF.7: चीन समेत दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट BF.7 के मामले देखने को मिल रहे हैं। इसकी चपेट में अब भारत भी नहीं बच पाया है और यूपी के उन्नाव जिले का एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। बता दें, युवक ने दुबई जाने से पहले टेस्ट कराया था जिसमें वो कोविड पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शख्स दो दिन पहले चीन से आगरा लौटा था और उसे उसके घर में आइसोलेशन में रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।