By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
ब्रिटेन में एक बार फिर से कोरोना वायरस पैर पसारने लगा है। बता दें, कोविड वायरस के नए वेरिएंट EG.5.1 जिसे एरिस(Eris) नाम दिया जा रहा है। ये नया वेरिएंट बहुत तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं इंग्लैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक EG.5.1 वेरिएंट ओमिक्रॉन से पैदा हुआ बताया जा रहा है। इसे पिछले महीने यूनाइटेड किंगडम में पहली बार डिटेक्ट किया गया नया वेरिएंट था। तब से हर दिन बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। बता दें, अब तक 14.6 फीसदी के आसपास मामले सामने आ चुके हैं। आपको बता दें, ये 7 नए कोविड केस में एक मरीज इस नए वेरिएंट से संक्रमित है।
क्या है नया कोविड वेरिएंट एरिस
10 जुलाई से हर 9 कोरोना संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन के एरिस वेरिएंट से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह यूके में दूसरा सबसे बड़ा वेरिएंट बन गया है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है। कि आने वालें दिनों में इस वेरिएंट की गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। इस वेरिएंट के कारण एशिया में भी संक्रमण की रफ्तार में काफी तेजी आई है। इससे यूरोपीय देशों के लिए खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है.. वहीं इंडिपेंडेंट के अनुसार, ओमीक्रॉन स्ट्रेन के वेरिएंट एरिस के पांच सबसे आम लक्षणों में नाक बहना, सिरदर्द, थकान, छींक आना और गले में खराश होना शामिल हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.