कोरोना के नए सब वेरिएंट XEC ने दी दस्तक, ये कितना खतरनाक?

कोरोना का खतरा अब भी बना हुआ है, क्योंकी समय-समय कोविड एक न्यू वेरिएंट के साथ लोगों को डराने आता रहता है। अब ऐसे में लोगों को ये जानना है की क्या कोविड के इस नए वेरिएंट से डरने की जरूरत है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 19, 2024 7:08 PM IST

Covid New Variant: कोरोना वायरस अब भी समय-समय पर नए रूप में सामने आता रहता है। अब एक और नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। XEC वेरिएंट, जो KS.1.1 और KP.3.3 का उपवेरिएंट है। यह ओमिक्रॉन का ही एक म्यूटेशन है, यानी ओमिक्रॉन के जैसे ही इसमें लगातार बदलाव होते रहते हैं। XEC वेरिएंट के केस यूरोप, अमेरिका, चीन, और कुल 27 देशों में सामने आ चुके हैं। यूरोप में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं, खासकर पोलैंड, नॉर्वे, लक्ज़मबर्ग, और पुर्तगाल जैसे देशों में। ऐसे में कुछ लोगों को चिंता हो रही है कि कहीं यह फिर से गंभीर स्थिति न बना दे।

अब जानते हैं इसके लक्षण क्या हैं। बता दें, XEC वेरिएंट के लक्षण ज्यादा अलग नहीं हैं और ये पुराने ओमिक्रॉन वेरिएंट जैसे ही हैं, जैसे कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, और शरीर में दर्द। कई मामलों में सिरदर्द और नाक बहने जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं। यह बिलकुल आम सर्दी-जुकाम जैसा ही है।