By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 20, 2025 11:50 AM IST
Covid 19 New Variant:लॉकडाउन, वैक्सीन, मास्क, रेमडेसिविर याद हैं ना आपको? सुनते ही दिमाग में 2020 वाला डर दोबारा घूम जाता है न? और अब एक बार फिर... वही खतरा धीरे-धीरे लौटता दिख रहा है। एशिया के कई देशों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड जैसे देशों में रोज़ नए केस रिकॉर्ड हो रहे हैं। इस बार जिम्मेदार है ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट JN.1... और इसके दो सब-वेरिएंट्स - LF7 और NB1.8 सिंगापुर में अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जहां 11,000 केस थे, वहीं मई की शुरुआत में ये बढ़कर 14,000 से ज़्यादा हो गए।
यानी 28% की बढ़ोतरी! हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी 30% उछाल
हालांकि ICU वाले गंभीर केस अब भी कम हैं- लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स नजर बनाए हुए हैं।"
चीन में हालात को देखते हुए सरकार ने लोगों को फिर से बूस्टर डोज़ लेने की सलाह दी है। वहीं थाईलैंड ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। इन देशों में मानना है कि लोगों की इम्यूनिटी अब पहले जैसी नहीं रही… और वायरस का नया रूप इस मौके का फायदा उठा रहा है।