By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Cholesterol Control Tips: हरा धनिया अपनी खुशबू के साथ साथ सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए भी मशहूर है. इसी हरे धनिए की पत्तियां शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं. धनिए की पत्तियों में हाई कोलेस्ट्रोल दूर करने के गुण हैं इसके अलावा ये तेजी से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकती हैं....तो चलिए आज की इस वीडियो में जानेंगे सेहत के लिए कैसे फायदे हरे धनिए की पत्तियां
कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करे हरा धनिया
हरे धनिए की पत्तियों में ढेर सारे एंटी ऑक्सिडेंट होने के साथ साथ कई सारे पोषक तत्व भी शामिल होते हैं. इन पत्तियों के सेवन से शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखा जा सकता है. बेड कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में होने पर मोटापा हावी नहीं होता और इसके अलावा हार्ट संबधी रिस्क भी कम हो जाते हैं.
पाचन में फायदेमंद
धनिए की पत्तियों में पाए जाने वाले डायजेस्टिव एंजाइम पेट संबंधी बीमारियों को कम करते हैं. इससे अपच, गैस, एसिडिटी और पेट में जलन और सूजन जैसी दिक्कतें खत्म होती हैं और मेटाबॉलिज्म सही होता है.
इम्यून सिस्टम को मजबूत करे धनिया
एक स्टडी के अनुसार धनिए की पत्तियों में क्वेरसेटिन और टोकोफेरोल्स जैसे एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जिनकी मदद से कैंसर के रिस्क कम किए जा सकते हैं. इसके अलावा धनिए की पत्तियों में इम्यून सिस्टम को करे मजबूत करने वाले न्यूरोप्रोटेक्टिव इफेक्ट भी होते हैं.
डायबिटीज के लिए धनिया पत्तियां
धनिए की पत्तियों में पाए जाने वाले इंसुलिन इफेक्टिविटी को बढ़ाता है धनिया जिससे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसकी पत्तियों में पाए जाने वाले अर्क की मदद से शरीर में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित करने में काफी आसानी होता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.