hamburger icon
A
Read in English

अदरक के पानी से करें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल, नेचुरल तरीका LDL घटाने का

क्या अदरक सिर्फ सर्दी-जुकाम में ही फायदेमंद है? हार्ट की सेहत में इसका क्या रोल है, जानिए। एक आम मसाले में छुपा है बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने का देसी नुस्खा... लेकिन सावधानी जरूरी है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 30, 2025 2:30 PM IST

Cholesterol Control Drink:अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL लेवल बढ़ा हुआ है, तो अदरक आपके लिए एक नेचुरल उपाय हो सकता है। इसमें मौजूद जिंजरोल तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल यानी HDL को बढ़ाने में मदद करता है। रिसर्च के मुताबिक, अदरक हृदय की धमनियों में जमी चर्बी को भी घटा सकता है, जिससे हार्ट अटैक और ब्लॉकेज का खतरा कम हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है । अदरक का पानी। एक गिलास पानी में थोड़ी कटी हुई अदरक डालें, 2-3 मिनट तक उबालें और गुनगुना करके पी लें। इसे खाली पेट या खाने के बाद दिन में एक बार पिया जा सकता है।

हालांकि, अदरक जितनी फायदेमंद है, उतनी ही सावधानी भी जरूरी है। ध्यान रखें कि इसका ओवरडोज़ न करें और रोज़ाना पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, खासकर अगर आपको एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या होती है। कोशिश करें कि हमेशा ताज़ी अदरक का इस्तेमाल करें और इसे अपनी डाइट में लिमिट में शामिल करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाना नुकसानदायक हो सकता है। याद रखें, नेचुरल चीज़ें भी तभी असर दिखाती हैं जब उन्हें समझदारी से लिया जाए।

Related Videos

Related News