By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Treatment Of Conjunctivitis: कंजंक्टिवाइटिस आंखों में होने वाली एक आम बीमारी है। इस बीमारी के लक्षणों की बात करें तो इनमें आंख आना, आंखों का गुलाबी होना, आंखों में जलन होना, दर्द होना शामिल है। इसके साथ ही इस बीमारी में आंख सूज भी जाती हैं। वहीं अगर आप भी आंख की इस बीमारी से परेशान हैं या आपको भी अपनी आंखों में ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हमारी डॉक्टर आपको इस बीमारी के इलाज का तरीका और इससे बचाव का तरीका बताएंगी।
कंजंक्टिवाइटिस से बचाव की बात करें तो इससे बचने के लिए कोई खास तरीका नहीं है क्योंकि आंखों में होने वाली यह समस्या कई अलग-अलग कारणों से होती है। लेकिन आप कुछ चीजों का ध्यान रखते हुए अपना बचाव कर सकते हैं। बार-बार हाथों को धोना, आंखों को छूने या रगड़ने से बचना जैसी सावधानियां अपना कर आप इस बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं।