By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 27, 2024 10:04 PM IST
Cold Sores: क्या आप जानते हैं कि वो छोटे-छोटे बबल्स जो आपके होठों पर कभी-कभी आ जाते हैं, जिन्हें हम "कोल्ड सोर" या "फीवर ब्लिस्टर" कहते हैं, वो एक वायरस के कारण होते हैं? ये हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस (HSV-1) से फैलते हैं और सबसे ज्यादा किसिंग के दौरान फैलने का खतरा होता है!
होठों, ठोड़ी, गाल,नाक के अंदर दिखने वाले ये छोटे-छोटे फफोले 2-3 हफ्तों में बिना किसी दाग के ठीक हो जाते हैं। लेकिन जब तक ये रहते हैं, दर्द और जलन जरूर देते हैं। और सबसे बड़ी बात – ये काफी संक्रामक होते हैं। ये वायरस स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट, खासकर किसिंग से भी फैलता है। अगर कोल्ड सोर का फफोला फूट जाए, तो उसके अंदर का फ्लुइड और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है।