By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Foods For Good Cholesterol: बढ़ती उम्र के साथ ही हमको अपने स्वस्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। वहीं थकान भरे लाइफस्टाइल के चलते हम अपने स्वस्थ पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हम आपको इस वीडियो में कुछ ऐसे खाने के बारे में बताएंग जिनकी मदद से आप अपने गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रख सकते हैं। इसके साथ ही अपने स्वस्थ का भी ख्याल भी रख सकते हैं।
साबुत अनाज:कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखने के लिए और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने के लिए आपको साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट में ओट्स, ब्राउन राइस और दाले शामिल करें।
बीन्स:अपने डाइट में बीन्स को शामिल करें जैसे की राजमा। इनका सेवन करने से आप अपने बेड कोलेस्ट्रॉल के लेवल के स्तर का कम कर सकते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ता है।
ड्राइ फ्रुट्स:कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखने के लिए नियामित रुप से अखरोट और बादाम का सेवन करें। इसके साथ ही सेचुरेटिड फैट जैसे की मक्खन, फुल फैट डेयरी जैसी चीजों का सेवन करें।
इसके साथ ही आप नियामित रूप से व्यायाम करें और वजन पर नियंत्रण रखें, ऐसा करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहेगा और आप स्वस्थ रहेगें।
(Written By: Aakriti Sharma)