How to Prevent Kids From Pollution: इस पोल्युशन से बच्चों की जान को खतरा! ऐसे करें बचाव

दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा बन रही है। जानिए, कैसे बढ़ते प्रदूषण में बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 26, 2024 4:07 PM IST

Pollution Prevention Tips For Kids: दिल्ली-एनसीआर की हवा इस वक्त काफी जहरीली होती जा रही है, और इस हवा से बड़ों से कई ज्यादा नुकसान छोटे बच्चों को है। इस दौरान डॉ. अमित अग्रवाल ने द हेल्थसाइट.कॉम को बताया कि बढ़ते प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए सबसे पहले उन्हें बाहर के खराब एयर क्वालिटी वाले वातावरण से बचाना चाहिए। अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब हो, तो बच्चों को बाहर खेलने से रोकें और घर के अंदर ही व्यस्त रखें। घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें, खासकर सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण ज्यादा होता है।

डॉ. अग्रवाल ने यह भी सलाह दी कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी और पोषक आहार दें, ताकि उनका इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहे। उन्हें मास्क पहनने की आदत डालें, खासकर जब वे बाहर जाएं। साथ ही, घर में पौधे लगाना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं। बच्चों को नियमित रूप से डॉक्टर के पास ले जाकर उनका हेल्थ चेकअप करवाना भी जरूरी है, ताकि किसी भी सांस संबंधी समस्या का समय रहते इलाज किया जा सके।

Related News