hamburger icon
A
Read in English

Chia Seeds For Weight Loss: सिर्फ चिया सीड्स से नहीं होगा वेट लॉस!

चिया सीड्स को वजन घटाने का सुपरफूड माना जाता है, लेकिन क्या ये सच में असरदार हैं? जानिए इनके फायदे, कुछ जरूरी बातें, और इसे सही तरीके से खाने का तरीका।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : October 14, 2024 1:25 PM IST

Chia Seeds For Weight Loss in hindi: फिटनेस के लिए चिया सीड्स काफी लोगों की पसंद बंद चूका है....ये छोटे-छोटे बीज वजन घटाने का नया सुपरफूड बन गए हैं। लेकिन क्या वाकई चिया सीड्स से वजन कम होता है, या फिर ये सिर्फ एक ट्रेंड है? चलिए जानते है। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर होता है, जो आपके पेट को लंबे वक्त तक भरा हुआ रखता है। इसीलिए लोग मानते हैं कि इससे वजन घटता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इनमें कैलोरी भी होती है। अगर इन्हें बिना सोचे-समझे खाया जाए, तो वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है।

चिया सीड्स अकेले वजन कम करने का जादुई तरीका नहीं हैं। इसके साथ आपको बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज भी करनी होगी। और हां, चिया सीड्स पानी सोखते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा पानी के साथ लेना चाहिए। इन्हें आप दही, स्मूदी, सलाद या दलिया में मिलाकर भी खा सकते हैं।

Related News