Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Chia Seeds Side Effects:आजकल हेल्थ कॉन्शस लोग चिया सीड्स को सुपरफूड की तरह अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। और हो भी क्यों न? इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो वजन घटाने, पाचन सुधारने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से नहीं खाते, तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।बिना भिगोए चिया सीड्स खाना gut health के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि ये पेट में जाकर फूलते हैं और दिक्कत पैदा कर सकते हैं। इसलिए इन्हें खाने से पहले 30-40 मिनट तक पानी या दूध में भिगोकर रखें। आप चाहें तो इन्हें स्मूदी, ओट्स, दही या फलों में मिक्स करके भी खा सकते हैं।
ध्यान रखें कि दिन में सिर्फ 1-2 चम्मच (लगभग 10-15 ग्राम) चिया सीड्स ही लेना सेफ माना जाता है। ज्यादा मात्रा में खाया तो पेट दर्द, डायरिया या डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। चिया सीड्स शरीर से पानी सोखते हैं, इसलिए इन्हें खाने के बाद पानी जरूर पिएं ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे। और अगर आप इनका बेस्ट फायदा चाहते हैं, तो सुबह के वक्त सेवन करें। इससे दिनभर एनर्जी भी बनी रहेगी और पाचन भी ठीक रहेगा।
What to Feed Toddlers after 6 months : 6 महीने की उम्र के बाद बच्चों को दही और पनीर जरूर खिलाना चाहिए। ये सुपरफूड हैं, जो बच्चों की सेहत को दुरुस्त (6 Mahine ke Baccho ko Kya khilaye) बनाते हैं।
Which Drinks Can Reduce Fatty liver : खराब खान-पान की वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। हालांकि, कुछ ड्रिंक्स ऐसी हैं जिनके सेवन से आपको कुछ ही हफ्तों में आराम देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं।
How can I improve my baby's brain : अगर आपके बच्चे की याददाश्त कमजोर है, तो आप उन्हें कुछ ऐसी चीजें खिला सकते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। आइए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो दिमाग को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
Symptoms Visible at Night: अगर आपको रात में ये 5 तरह के लक्षण दिखे तो इन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज करने की भूलकर बिल्कुल न करें। ये आपकी खराब सेहत की ओर इशारा कर सकते हैं।
Mood Fresh Karne Wale Yogasan: आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके दिमाग की सारी टेंशन को दूर कर बॉडी को रिलैक्स करवाएंगे और पूरे दिन मूड को फ्रेश रखेंगे।
General Medicine vs Internal Medicine: हर व्यक्ति को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि जनरल फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट में क्या अंतर होता है और सिर दर्द या बुखार जैसी मामूली सी बीमारी में कौन से डॉक्टर से मिलना चाहिए।