Colorectal Cancer: 45 की उम्र के बाद क्यों जरूरी है स्क्रीनिंग?

Colorectal Cancer अब सिर्फ उम्रदराज़ लोगों तक सीमित नहीं रहा। अब 45 की उम्र में ही screening जरूरी हो गई है, क्योंकि early detection ही life-saving है। अब इंतज़ार नहीं, वक्त रहते जांच कराइए और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाइए।

WrittenBy

Published by: Suparna Shree | Updated : August 8, 2025 5:06 PM IST

Colorectal Cancer को पहले बुज़ुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब यह तेजी से युवाओं को भी प्रभावित कर रहा है। American Cancer Society ने 2018 में अपनी गाइडलाइन में बदलाव करते हुए स्क्रीनिंग की उम्र 50 से घटाकर 45 कर दी, क्योंकि 45-49 आयु वर्ग में early-stage कैंसर के मामलों में 50% तक वृद्धि देखी गई है।

2019 से 2023 के बीच screening rates में 62% तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे early detection और survival rates दोनों में सुधार आया है। COVID महामारी के बाद health awareness में इज़ाफा हुआ है, और लोग preventive screenings को अब ज़्यादा गंभीरता से लेने लगे हैं।

बीमा कवरेज में सुधार और डॉक्टर्स की सक्रिय भूमिका ने भी समय पर स्क्रीनिंग को बढ़ावा दिया है। साथ ही, non-invasive stool tests का उपयोग 7 गुना बढ़ गया है, जिससे अब colonoscopy के अलावा भी प्रभावी और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं।
#cancer #colorectalcancer #thehealthsite

Related Videos

Related News