hamburger icon
A
Read in English

क्या कैंसर के बाद गर्भवती नहीं हो सकती हैं महिलाएं, देखें ये वीडियो

कैंसर के इलाज से फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है, लेकिन क्या इसका मतलब निःसंतानता है? मेडिकल साइंस के नए तरीकों ने इस चिंता का हल निकाल लिया है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 30, 2025 7:20 PM IST

Can Cancer Patients Can Become Parents: कैंसर एक खतरनाक बीमारी जरूर है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि जिंदगी रुक जाती है। इलाज के दौरान कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है, खासकर महिलाओं में यह प्रीमेच्योर ओवेरियन फेल्योर (POF) का कारण बन सकता है और पुरुषों में स्पर्म काउंट कम कर सकता है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि कैंसर का मतलब हमेशा निःसंतानता नहीं होता। आज के समय में मेडिकल साइंस इतनी एडवांस हो चुकी है कि कैंसर मरीज भी माता-पिता बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

Amrita Hospital, Faridabad की सीनियर कंसल्टेंट Dr. Saphalta Baghmar के मुताबिक, अगर सही समय पर कदम उठाए जाएं, तो फर्टिलिटी को सुरक्षित रखा जा सकता है। इलाज से पहले अंडे या स्पर्म फ्रीज कराना, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन ट्रीटमेंट अपनाना या बाद में IVF जैसी तकनीकों का सहारा लेना, ये सब विकल्प मौजूद हैं। यानी कैंसर के मरीज भी पैरेंटहुड एंजॉय कर सकते हैं, बस सही जानकारी और सही फैसलों की जरूरत होती है!