क्या कुत्ते का जूठा खाने से भी हो सकता है रेबीज?

रेबीज को लेकर डर तो बहुत है, लेकिन क्या हर रोज़ की छोटी-छोटी बातों से भी उतना ही खतरा होता है? एक आम सा सवाल है, जिस पर लोग घबराते भी हैं और कन्फ्यूज़ भी… सच जानना ज़रूरी है, डरना नहीं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 6, 2026 12:41 PM IST

Causes of Rabies:रेबीज कोई हल्की-फुल्की बीमारी नहीं है, ये जानलेवा है  लेकिन हर कुत्ते से, हर बार, हर हालत में नहीं फैलती. रेबीज वायरस सिर्फ एक रास्ते से एंट्री करता है  संक्रमित जानवर की लार,  खुला घाव मतलब साफ है  काटा, खून निकला और लार अंदर गई… तब खतरा. अब आते हैं उस सवाल पर जिससे सबको एलर्जी है  कुत्ते का जूठा खा लिया… अब क्या? एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं…. आज तक एक भी ऐसा साइंटिफिक केस नहीं मिला जिसमें पेट में जाकर रेबीज हुआ हो. क्यों? क्योंकि रेबीज वायरस बाहर के माहौल में टिकता ही नहीं, जल्दी मर जाता है.

अगर दूध उबला हुआ है  chill रहो  50 डिग्री से ज़्यादा गर्म होते ही वायरस खत्म. लेकिन अगर किसी ने कच्चा दूध पी लिया और  मुंह में छाले या घाव हैं तो smart बनो, doctor से बात करो. Panic नहीं, precaution लो

Related News