Chhath Vrat in Pregnancy: क्या प्रेगनेंसी में रख सकते हैं छठ का व्रत? देखें ये वीडियो

प्रेग्नेंसी के दौरान सही न्यूट्रिशन जरूरी होता है, और लंबे समय तक बिना खाए-पिए रहने से कई सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर भी इस दौरान व्रत रखने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 5, 2024 4:59 PM IST

Chhath Fast in Pregnancy: छठ का त्योहार शुरू हो गया है, और इस वक्त बहुत से लोग 36 घंटे का कड़ा व्रत रखते हैं। खासकर बिहार, यूपी, झारखंड में छठ का बहुत बड़ा महत्व है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान लंबे समय तक निर्जला व्रत सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता। दरअसल प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों के लिए सही न्यूट्रिशन जरूरी डॉक्टर भी मानते हैं कि 36 घंटे बिना कुछ खाए-पिए रहने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, और शुगर लेवल या ब्लड प्रेशर में गड़बड़ी भी आ सकती है।

द हेल्थ साइट से को डॉक्टर रमिंदर ने बताया की “प्रेग्नेंसी में उपवास या बहुत ज्यादा खाना अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इससे लो ब्लड शुगर या लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है। प्रेग्नेंसी में खाना एक "ART" है - मतलब A यानी सही मात्रा में, R यानी सही चीज़ें और T यानी सही समय पर खाना। ये नियम उपवास में पूरा नहीं होता।

Related News