By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आजकल स्मार्टवॉच सिर्फ समय देखने या कदम गिनने तक सीमित नहीं रह गई हैं। कई आधुनिक स्मार्टवॉच हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) जैसे हेल्थ फीचर्स के साथ आती हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या स्मार्टवॉच हार्ट अटैक का पता लगा सकती है? डॉ. नितिश नाईक के अनुसार, इसका जवाब पूरी तरह "हां" या "नहीं" में नहीं है। वर्तमान में उपलब्ध अधिकांश स्मार्टवॉच सीधे तौर पर हार्ट अटैक की पहचान करने के लिए डिज़ाइन नहीं की गई हैं। हालांकि, वे कुछ ऐसे संकेत जरूर पकड़ सकती हैं जो हार्ट से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा करते हैं।