फैटी लिवर ठीक हो सकता है? जानें डाइट और लाइफस्टाइल में क्या करें बदलाव

आज फैटी लिवर सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का साइलेंट अलार्म बन चुका है। कुछ आदतें ऐसी हैं जो लिवर को चुपचाप नुकसान पहुंचा रही हैं और ज्यादातर लोग इसका अंदाज़ा तक नहीं लगा पा रहे।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 2, 2026 6:27 PM IST

Fatty Liver Treatment:आजकल लिवर की प्रॉब्लम चुपचाप हर दूसरे घर तक पहुंच रही हैं। वजह साफ है.... गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल। फैटी लिवर अब सिर्फ शराब पीने वालों की बीमारी नहीं रही। आज नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यानी जो लोग शराब नहीं भी पीते, उनमें भी ये प्रॉब्लम दिख रही है। तो फैटी लिवर से कैसे बचा जाए और कैसे इसे ठीक किया जाए ये जानते हैं पॉपुलर लिवर एक्सपर्ट डॉ. एस के सरीन से। अगर आपको फैटी लिवर है, तो शराब आपके लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन है।

इस हालत में शराब शरीर के लिए जहर की तरह काम करती है। फैटी लिवर को ठीक करने का पहला और सबसे जरूरी कदम है शराब पूरी तरह छोड़ना और अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना। आज की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है घंटों एक ही जगह बैठे रहना। कम चलना-फिरना और zero workout फैटी लिवर को तेजी से बढ़ाता है। रोजाना हल्की एक्सरसाइज, वॉक या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी लिवर के फैट को कम करने में मदद करती है।

Related Videos

Related News