By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 27, 2025 11:48 AM IST
Cavity Home Remedies: मुंह में दर्द, खाना चबाने में परेशानी और टॉफ़ी खाने से डर लगने लगे? ये सब कैविटी यानी दांतों में कीड़ा लगने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको महंगी दवाएं या बार-बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं। आपके किचन में ही मौजूद हैं कुछ ऐसे आसान और असरदार घरेलू नुस्खे, जो दादी-नानी के ज़माने से इस्तेमाल होते आ रहे हैं। ये नेचुरल होते हैं, साइड इफेक्ट से भी दूर और जेब पर भी भारी नहीं पड़ते।
सबसे पहला उपाय है लौंग का जादू। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और दर्द कम करने वाले गुण होते हैं। जिस दांत में कैविटी है वहां धीरे-धीरे लौंग चबाएं या फिर वहां लौंग का तेल लगाएं। चाहें तो 2-3 लौंग पीसकर थोड़ा जैतून का तेल मिलाएं और पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। दूसरा नुस्खा है हल्दी और सरसों के तेल का। हल्दी नेचुरल एंटीसेप्टिक होती है और सरसों का तेल दांतों को मज़बूती देता है। आधा चम्मच हल्दी में कुछ बूंदें सरसों का तेल और चुटकीभर नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से दांतों और मसूड़ों की हल्की मसाज करें, 5–10 मिनट छोड़ने के बाद कुल्ला कर लें। तीसरा आसान तरीका है नमक वाले गरारे। गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और दिन में 2–3 बार कुल्ला करें। इससे दर्द, सूजन और बदबू तीनों से राहत मिलती है और मुंह के बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं।