By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 28, 2022 4:33 PM IST
Nasal Corona Vaccine: सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच नेजल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। यह भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन iNCOVACC है। इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। यह वैक्सीन बाजू पर इंजेक्शन के रूप में दी जाने के बजाए नाक से दी जा सकती है। हालांकि अभी तक इसके केवल इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी गई थी पर अब इसे 18 वर्ष और इससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति पर इस्तेमाल करने की मंजूरी भी दी जा चुकी है। यह वैक्सीन लोगों के लिए हेटेरोलॉगोस बूस्टर खुराक के रूप में उपलब्ध होगी। जिन लोगों ने कोविशिल्ड और कोवाक्सिन ले लिया है, वे अब भारत बायोटेक द्वारा विकसित नेजल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के रूप में ले सकते हैं।