hamburger icon
A
Read in English

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की हालत पहले से बेहतर,अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा एक गंभीर हादसे का शिकार हुए, लेकिन अब उनकी हालत बेहतर है। जानें क्या हुआ था और कैसे हो रही है उनकी रिकवरी!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 4, 2024 2:13 PM IST

Govinda Health Update: 1 अक्टूबर की सुबह, बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा के साथ एक बड़ा हादसा हुआ! वो अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को संभाल रहे थे, जब अचानक एक मिसफायर हुआ और सीधा उनके पैर में गोली लग गई! फैंस के लिए ये खबर किसी शॉक से कम नहीं थी! गोविंदा को तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी करके गोली निकाली गई। ICU में 24 घंटे रहने के बाद, अब वो खतरे से बाहर हैं। उनके मैनेजर ने बताया कि उनकी हालत अब पहले से काफी बेहतर है। दरअसल गोली गोविंदा के पैर में घुटने के नीचे जाकर लगी, जो लगभग 2 इंच तक अंदर घुस गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरु करते हुए गोली को निकाल दी, इस दौरान उन्हें एक टांका भी लगाया गया।

वहीं डॉक्टर्स ने गोविंदा को सलाह दी है कि वो अगले 6 हफ्तों तक पैर पर बिल्कुल भी वजन न डालें, ताकि चोट पूरी तरह से ठीक हो सके। हालांकि, रिकवरी में तेजी लाने के लिए उनकी फिजियोथेरेपी भी शुरू की जा रही है।