बच्चे के शरीर पर नीलापन कितना खतरनाक? Video में जानें कारण और लक्षण

Blue Syndrome in Kids : क्या आप जानते हैं कि शरीर पर नीलापन, बच्चे के दिल से लेकर फेफड़ों में होने वाली गंभीर परेशानी का एक संकेत है।

WrittenBy

Published by: Jitendra Gupta | Updated : April 16, 2023 11:11 AM IST

Blue Syndrome in Kids : बहुत बार आपने देखा या सुना होगा की किसी बच्चे के होंठ और नाखून नीले हैं या बच्चा रोते रोते नीला पड़ जाता है। नीलापन अपने आप में एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसे आमतौर पर माता-पिता छोटी-मोटी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये परेशानी बच्चे के दिल से लेकर फेफड़ों में होने वाली गंभीर परेशानी का एक संकेत है। शायद नहीं, आपको बता दें कि बच्चे के शरीर में खून का प्रवाह ठीक न होने की वजह से ये परेशानी हो सकती है।

Max Super Specialty Hospital, Saket, Director, Paediatric Cardiology, Dr. Munesh Tomar इस वीडियो में आपको बता रही हैं बच्चे के शरीर पर नीले निशान और उससे जुड़े खतरे के बारे में, जिसे आप अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ये गलती आपके बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, तो बिना लापरवाही के लक्षणों की पहचान जरूर करें।