By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Blood Pressure Remedies: हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन से आज के समय में लगभग सभी को पीड़ित हैं। आपको हर दूसरे घर में इसका मरीज़ देखने को मिल जाएगा। वहीं आने वाले समय में यह समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर को सही करना बहुत जरूरी हो जाता है नहीं तो इससे दिल की बीमारियां भी बढ़ सकती है। हाई ब्लड प्रेशर से दिल के दौरे, स्ट्रोक और हृदय संबंधित समस्याओं को बढ़ावा मिलता है।वहीं अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है और उससे निजात चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की किन चीजों का सेवन आपको ब्लड प्रेशर की समस्या के दौरान नहीं करना चाहिए।
नमक- हाई ब्लड प्रेशर वाले को नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए। इसके साथ ही प्रिजर्व करने वाले फूड्स में नमक अधिक मात्रा में मिलाया जाता है इसलिए ऐसे खाने का सेवन भी कम करें। ब्रेड के सेवन से बचें। ब्रेड मैदा से बनती है और मैदा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। वहीं मैदा के सेवन से आपका वज़न बढ़ता है और शुगर को भी बढ़ता है, इन्ही कारणों से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है।