By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Miscarriage Causes:प्रेग्नेंसी के दौरान मिसकैरेज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और इनमें से कुछ महिलाओं के कंट्रोल से बाहर होते हैं। अक्सर शुरुआती महीनों में भ्रूण का सही तरीके से विकसित न होना यानी क्रोमोसोमल एब्नॉर्मैलिटी इसकी सबसे आम वजह मानी जाती है। इसके अलावा थायरॉइड, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी मेडिकल कंडीशंस, हार्मोनल असंतुलन, गर्भाशय की संरचना में गड़बड़ी या इंफेक्शन भी मिसकैरेज का रिस्क बढ़ा सकते हैं। कई बार प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग भी चिंता का कारण बनती है।
ब्लीडिंग का कारण इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग जैसा सामान्य हो सकता है, लेकिन यह मिसकैरेज, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी या प्लेसेंटा से जुड़ी जटिलताओं का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा भगवती, होली फैमिली हॉस्पिटल का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह की ब्लीडिंग होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। साथ ही, स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए महिलाओं को नियमित चेकअप कराना चाहिए, संतुलित आहार लेना चाहिए, स्ट्रेस से बचना चाहिए और डॉक्टर द्वारा बताए गए प्रीकॉशन्स को फॉलो करना चाहिए।