hamburger icon
A
Read in English

इस शहर में बढ़ रहे हैं बर्ड फ्लू के मामले? जानें क्या है कारण

बढ़ते संक्रमण के बीच सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है! क्या आपकी खाने-पीने की आदतें इस खतरे को बढ़ा रही हैं? जानिए इससे बचाव के जरूरी उपाय!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 20, 2025 11:25 PM IST

Bird Flu Symptoms: बर्ड फ्लू का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है, खासकर महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में, जहां हजारों मुर्गियों को मारा जा चुका है और संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पोल्ट्री फार्म से लेकर जंगली पक्षियों और मवेशियों तक यह वायरस अपनी पकड़ बना चुका है, जिससे इंसानों में भी इसके फैलने का डर बढ़ गया है। सबसे डराने वाली बात यह है कि इस वायरस की मृत्यु दर लगभग 50% तक हो सकती है, यानी अगर कोई इंसान संक्रमित होता है, तो उसका बचना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिर्फ मुर्गियों को मारने से इस खतरे को टाला जा सकता है? या फिर हमें अपनी लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव लाने की जरूरत है?

अगर आप भी अंडा और चिकन खाने के शौकीन हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है! एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अच्छी तरह पका हुआ चिकन और उबले हुए अंडे खाने से इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है, लेकिन कच्चे या अधपके मीट से परहेज करना जरूरी है। साथ ही, पोल्ट्री फार्म और पक्षियों के संपर्क में आने से भी बचें। अगर आपके इलाके में बर्ड फ्लू के केस बढ़ रहे हैं, तो सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर अलर्ट पर है, लेकिन खुद की सेहत का ध्यान रखना आपकी भी जिम्मेदारी है!

Related News