By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Bharti Singh Weight Loss Tips: टीवी की सबसे पसंदीदा कॉमेडियन और टैलेंटेड पर्सनालिटी भारती सिंह ने अपनी वेट लॉस जर्नी से सबको चौंका दिया है। साल 2021 में, उन्होंने भारती सिंह ने 10 महीने में 15-16 किलो वजन कम किया। यह जर्नी सिर्फ वजन कम करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि एक हेल्दी और फिट लाइफस्टाइल अपनाने की भी है।
साल 2021 में भारती ने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने 91 किलो से 76 किलो तक वजन कम किया। भारती ने हाल ही में बताया कि इस बदलाव ने न सिर्फ उनके लुक्स, बल्कि उनकी हेल्थ पर भी बड़ा असर डाला। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "अब मुझे अपने साइज के क्रॉप टॉप मिलते हैं, और अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने का जो मजा है, वो अलग ही है।
भारती की फिटनेस का सबसे बड़ा राज था इंटरमिटेंट फास्टिंग। उन्होंने 16:8 फास्टिंग रूल फॉलो किया, जिसमें सुबह 12 बजे से शाम 7 बजे तक खाना,बाकी 16 घंटे फास्टिंग की। भारती ने कहा, "मैंने 30-32 साल तक बहुत खाया, अब मैंने अपने शरीर को समय दिया और इसे स्वीकार किया।