By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Benefits Of Spinach: सर्दी का मौसम आते ही पालक खाने का भी मौसम आ जाता है। वहीं पालक हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं लेकिन आज हम आपको पालक के स्किन से लेकर बालों तक के कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताएंगे।
पालक के सेवन से हमारे आंखों की रोशनी बढ़ती है, इसके साथ ही ये पिगमेंटेशन को भी कम करता है। वहीं पालक के सेवन से हमारे चेहरे की पिंपल्स की समस्या भी खत्म होती है।
पालक और दही का फेस मास्क:दही के अंदर लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो स्किन को एक्सफॉलिएट करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन अपके स्किन को चमकदार बनाता है।
पालक और शहद का फेस मास्क: शहद एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जिसके कारण ये हमारी स्किन के लिए बहेद ही फायदेमंद माना जाता है। पालक और शहद का फेस मास्क लगाने से कई तरह की स्किन की दिक्कतों से निजात मिलता है।
पालक हेयर मास्क: बालों की समस्या को दूर करने के लिए पालक हेयर मास्क एक अच्छा उपाय हो सकता है। इसके लिए पालक के पत्तों को 1 चम्मच कैस्टर ऑयल, नींबू और शहद के साथ मिलाकर मास्क तैयार कर लें, इस मास्क से बालों पर अच्छे से मसाज करें, ये हेयर मास्क आपके बाल झड़ने से लेकर कई तरह की समस्याओं को दूर करेगा।
(Written By: Aakriti Sharma)