By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mini Dewan | Published : June 5, 2022 11:39 AM IST
गर्मियों में हम अक्सर कुछ ठंडा या रिफ्रेशिंग ड्रिंक की तलाश में रहते हैं। हम लोग अकसर ही कभी रूहअफजा तो कभी आम पन्ना या फिर कभी कोल्ड ड्रिंक से अपनी प्यास बुझाते हैं। लेकिन गर्मियों में खस का शरबत आपको ठंडक तो देता ही है इसके साथ ही साथ इसके और फायदे भी हैं। खस का शरबत आपको ताजगी के साथ-साथ हेल्दी भी रखता है। इसका शरबत हरे रंग का होता है। इसके साथ ही आपको इसको घर पर भी आराम बना सकते हैं। अगर आप खस के फायदें और इसको घर में कैसे तैयार करें ये जानना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको खस के फायदें और उसको तैयार करने की वीधी के बारे में बताएंगे।
खस गर्मी दूर करता है। इसके साथ ही यह आपको डीहाईड्रेशन से होने वाले हीट स्ट्रोक से बचाकर रखता है। आखों के लिए अच्छा होता है। दरअसल खस में जिंक की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिससे यह हमे ठंडा रखता है। जिससे हमारी आखें भी स्वस्थ रहती है। खस का रस ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है।