By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
कई लोगों ने सहजन फली की सब्जी खाई होगी पर इसके गुणों को कम ही लोग जानते हैं। अपने गुणों के चलते सहजन की फली कई बड़ी बीमारियों का इलाज भी करती है। इसके साथ ही इसे मोरिंगा भी कहा जाता है। इसका पौधा कहीं भी उग सकता है और इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। दरअसल इसकी फलियों में पोषक तत्व, खनिज और विटामिन होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक सहजन की फली 300 बीमारियों का इलाज कर सकती है। अगर आप भी सहजन की फली के फायदों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको सहजन की फली के फायदों के बारे में बताएंगे।
सहजन की फली के फायदों की बात करें तो यह फली विटामिन सी से भरपूर होती है। जो कई संक्रमणों को दूर रखने में मददगार होती है। इस फली में जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं। जो सामान्य सर्दी, खांसी और फ्लू को होने से रोकते हैं। वहीं इसका सेवन अधिकतर सर्दियां में होता है। यह हमारे ब्लड को शुद्ध करती है क्योंकी इसमें शक्तिशाली एंटीबायोटिक एजेंट होते हैं। जो हमें खून से होने वाली बीमारियों से बचाती है।