By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Benefits Of Dates: लोग अक्सर मुँह मीठा करने के लिए खजूर खाते हैं कुछ लोग खाना खाने के बाद तो कुछ शाम के समय इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की खजूर वजन घटाने में भी काम आता है, खजूर आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। लेकिन कुछ लोग इसे नहीं खाते क्यों की उनका माना है की इससे वजन बढ़ता है वहीं यह धारणा गलत है। अगर आप भी खजूर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको खजूर खाने का सही समय और सही तरीके के बारे में बताएंगे।
आपको सुबह खाली पेट खजूर खाना चाहिए, इसके लिए आप रात में 3-4 खजूर भिगो दें और सुबह नाश्ते में अन्य ड्राईफ्रूट्स के साथ इसे खा सकते हैं। आप खजूर को शेक, स्मूदीज या किसी भी प्रोटीन ड्रिंक्स में मिलाकर पी सकते हैं।