hamburger icon
A
Read in English

Benefits Of Chia Seeds: महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं चिया सीड्स, जानें इसके सेवन से होने वाले अनोखे फायदे, Watch Video

 चिया सिड्स के फायदें वैसे तो हम सब जानते हैं लेकिन ये चिया सिड्स महिलाओं के लिए कितने फायदेंमंद हैं हम आपको इस वीडियो में बताएंगे। दरअसल चिया सिड्स में मौजूद प्रोटीन, ओमेगा-3, ओमेगा-6 जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। वहीं ये तत्व महिलाओं के स्वस्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

WrittenBy

Published by: Nikhil Khattar | Published : October 20, 2022 4:30 PM IST

Benefits Of Chia Seeds: चिया सिड्स के फायदें वैसे तो हम सब जानते हैं लेकिन ये चिया सिड्स महिलाओं के लिए कितने फायदेंमंद हैं हम आपको इस वीडियो में बताएंगे। दरअसल चिया सिड्स में मौजूद प्रोटीन, ओमेगा-3, ओमेगा-6 जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। वहीं ये तत्व महिलाओं के स्वस्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

चिया सीड्स के सेवन से होने वाले फायदे (Benefits Of Chia Seeds For Women):

चमकती त्वचा: चिया सीड्स के सेवन से महिलाएं सिर्फ स्वस्थ ही नहीं रह सकती है बल्कि वो इनके सेवन से खूबसूरत त्वचा भी पा सकती हैं। दरअसल चिया सीड्स आपकी स्किन को रिंकल फ्री करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

वजन करें कम: चिया सीड्स का सेवन आपके वजन को कम करने में भी मदद करता है। चिया सीड्स को रोजाना पानी में मिलाकर पीने से आपका वजन कम होता है इसके अलावा आप इसे नाश्ते में ओट्स के साथ भी ले सकते हैं।

खून की कमी को करें दूर:ज्यादातर महिलाएं खून की कमी से होने वाली समस्याओं से परेशान रहती हैं। वहीं चिया सीड्स का सेवन आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। चिया सिड्स में आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

स्ट्रेस को करें दूर: चिया सीड्स का सेवन आपको स्ट्रेस से निजात दिलाता है। वहीं चिया सीड्स में ट्रिप्टोफेन नाम का तत्व पाया जाता है जो स्ट्रेस औऱ अवसाद को दूर करने में और कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत: चिया सीड्स हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, ये हड्डियों के दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। महिलाओं को अपनी डाइट में चिया सीड्स शामिल करने चाहिए।

(Written By: Aakriti Sharma)

Related News