हरे धनिये की पत्तियों से ऐसे बनाएं होंठों को नैचुरल गुलाबी

हरे धनिये की पत्तियों से ऐसे बनाएं होंठों को नैचुरल गुलाबी

क्या आपके होंठ भी काले हो रहे हैं?

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:20 PM IST

होंठ हमारे चेहरे का एक बहुत ख़ास हिस्सा है। होंठ अगर खूबसूरत और आकर्षक हों, तो ये हमारे चेहरे पर चार चांद लगा सकते हैं। इसलिए हर कोई चाहता है कि उसके होंठ अच्छे दिखें। आमतौर पर होंठों का नैचुरल रंग गुलाबी होता है। लेकिन हर किसी के होंठ गुलाबी नहीं होते। कई कारणों से होंठों का रंग गहरा होने लगता है। मुख्य रूप से इसकी वजह सूरज की हानिकारक यूवी किरणें, धूम्रपान, एलर्जी, हार्मोन असंतुलन, डीहाइड्रेशन, विटामिन और फैटी एसिड की कमी और बढ़ती उम्र है।

ऐसे में अपने होंठ गुलाबी दिखाने के लिए लोग कई तरह की लिप्सटिक, लिपग्लॉस और लिपबाम का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन वो इस बात पर ध्यान नहीं देते कि इन लिप प्रॉडक्ट्स में केमिकल्स मौजूद होते हैं जो कि होंठों का कालापन और बढ़ा सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि होंठों को नैचुरली गुलाबी बनाया जाए। इसके लिए एक शानदार घरेलु उपाय है धनिया पत्तियों और गुलाबजल का इस्तेमाल।

इस्तेमाल का तरीका

  • हरे धनिये की कुछ पत्तियों को तोड़ लें और एक बाउल में रख लें।
  • इन पत्तियों को आप गुलाबजल डालकर अच्छी तरह से पीस लें। बिल्कुल उसी तरह जैसे चटनी बनाई जाती है।
  • पीसने के बाद जो मिक्सचर बनता है उससे होंठों की 10 मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करें।
  • अब होंठों को गर्म या गुनगुने पानी से धो लें।
  • इसके बाद होंठों पर ऑलिव ऑयल, नारियल तेल या देसी घी लगा लें, इससे होंठ नर्म हो जाएंगे।

तो देखा आपने, कितना आसान है होंठों को नैचुरली गुलाबी बनाना? हमें उम्मीद है कि आप इस घरेलु नुस्ख़े को अपनाकर अपने होंठ आकर्षक बनाएंगे।

चित्र स्रोत – Shutterstock

वीडियो स्रोत – Mind Body Soul 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related News