By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:20 PM IST
इन दिनों वेडिंग सीज़न चल रहा है। हर किसी को कहीं न कहीं शादी में जाने का न्यौता मिला हुआ है। शादी जैसे सेलिब्रेशन के माहौल में आप बेशक सबसे आकर्षक दिखना चाहती हैं। लेकिन हर किसी के पास ब्यूटी पार्लर जाकर फेशियल और ब्लीच करवाने का टाइम नहीं होता। साथ ही, इसमें काफी पैसे भी खर्च होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप ऐसे ही अपना थका और बेजान चेहरा लेकर पार्टी में चली जाएं। आप घर पर ही चुटकियों में ग्लो पा सकती है।
जी हां, किचन में मौजूद कुछ चीज़ें आपको इस्टैंट ग्लो दे सकती हैं। हम आपको ऐसा ही एक फेसपैक बताने जा रहे हैं। इस फेसपैक को दही, खीरा और मिल्क पाउडर को मिलाकर बनाया जाता है। दही स्किन में ग्लो लाने का काम करता है। खीरा नैचुरल कूलैंट होता है। ये स्किन को ठंडक पहुंचाता है और मॉश्चर देता है। मिल्क पाउडर स्किन को नमी देता है। स्किन के दाग धब्बों को लाइट करता है। आइये जानें इस फेसपैक को बनाने का तरीका।
आवश्यक सामग्री
दही – 2 बड़े चम्मच
खीरे का पल्प – 1 बड़ा चम्मच
मिल्क पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बनाने और इस्तेमाल की विधि
चेहरा धोने के बाद आप देखेंगी कि आपके चेहरे पर एक नई दमक दिखाई देगी। किसी भी पार्टी या शादी सेलिब्रेशन की आप जान बन जाएंगी।
चित्र स्रोत – Shutterstock
वीडियो स्रोत - Mind Body Soul
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।