इन 5 स्किनकेयर टिप्स के साथ होली में रखें अपनी स्किन का ख्याल!

इन 5 स्किनकेयर टिप्स के साथ होली में रखें अपनी स्किन का ख्याल!

अब होली के बाद भी दिखेंगी आप पहले जैसी खूबसूरत! जाने कैसे?

WrittenBy

Published by: Sadhna Tiwari | Updated : February 28, 2018 12:42 PM IST


बुरा न मानो होली है!- ये कहते हुए लोग आपके चेहरे पर अबीर,गुलाल और न जाने क्या-क्या रगड़ जाते हैं, और आप बेचारी लड़की, त्योहार और खुशी के चक्कर में किसी को कुछ नहीं कहतीं। लेकिन होली के रंग होली के बाद आपकी मुश्किल का सबब बन जाते हैं। जब इनका असर आपकी स्किन पर दिखने लगता है।

जी हां, होली के लिए बाज़ार में मिलनेवाले रंगों में शीशा या लेड और केमिकल जैसी चीज़ें होती हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होते हैं। यह स्किन का नैचुरल टेक्स्चर बिगाड़ देते हैं, त्वचा कट-फट सकती है, रुखी बन जाती है और कई लोगों को पिम्पल-फोड़ों की भी परेशानी होती है।

Thehealthsite.com आपको बता रहे है कुछ स्पेशल स्किनकेयर टिप्स, जिनकी मदद से आप इस होली रख सकेंगी अपनी स्किन का ख्याल। ये स्किनकेयर टिप्स आसान होने के साथ हर उम्र के लोगों के लिए मददगार और फायदेमंद हैं।

होली में इन खास बातों का ख्याल रखें-

• जब भी बाहर जाएं तो सनग्लासेस लगाएं। इस तरह होली के रंग आपकी आंखों में नहीं जाएंगे।

• जब भी कोई होली के रंग लगाने आपके पास आए तो उनसे आपके चेहरे पर बहुत सारा रंग न लगाने के लिए निवेदन करें। अगर ऐसा सम्भव न हो तो अपनी आंखों को अपने हाथों से ढंकें। इसी तरह पलकों और होठों को कसकर बंद करें।

• लेंस पहनते हों तो होली खेलने से पहले उन्हें निकाल दें।

• होली खेलने के बाद धूप में न बैंठें। इससे त्वचा पर लगे रंग बुरी तरह सूख जाएंगे और उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाएगा।

• अपनी त्वचा पर लगे रंग छुड़ाने के लिए नाखून या किसी चीज़ से न खुरचें।

• किसी भी नैचुरल ऑयल में शक्कर मिलाकर त्वचा को स्क्रब करें। बेसन, मुल्तानी मिट्टी या उबटन जैसे प्राकृतिक तरीके (जो सॉफ्ट स्क्रब भी हैं) इस्तेमाल करें।

वीडियोस्रोत- Youtube.

Related News