hamburger icon
A
Read in English

डॉग्स की डाइट में जरूर शामिल करें हल्दी, मिलेंगे ये फायदे

आपके किचन में रखा एक आम मसाला आपके डॉगी की सेहत को जबरदस्त तरीके से सुधार सकता है। जानिए कैसे यह उनके लिए फायदेमंद हो सकता है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 17, 2025 3:06 PM IST

Turmeric in Dogs Diet: अगर मैं आपसे कहूं कि आपके किचन में रखा एक मामूली-सा मसाला आपके प्यारे डॉगी की सेहत और जिंदगी को बेहतर बना सकता है, तो? जी हां, हम बात कर रहे हैं हल्दी की – वही हल्दी जो हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती है। लेकिन क्या आपको पता है, ये आपके डॉग के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है? दरअसल हल्दी में पाए जाने वाला कर्क्यूमिन (Curcumin) कंपाउंड आपके डॉग की सेहत को बूस्ट कर सकता है।

सबसे पहले, हल्दी में होती है गजब की एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज! अगर आपके डॉग को जोड़ों में दर्द या गठिया जैसी दिक्कतें हैं, तो हल्दी उसे राहत दे सकती है। हल्दी शरीर में सूजन को कम करती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाती है।

एक स्टडी में ये साबित हुआ है कि हल्दी का कर्क्यूमिन गठिया और कैंसर जैसी बीमारियों में दवाओं से भी बेहतर काम कर सकता है।