By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मानसून आते ही तमाम तरह की संक्रामक और मच्छर जनित बीमारियां होने लगती हैं. बरसात के मौसम में बीमारी फैलने का मुख्य कारण गंदगी, मच्छर, वातावरण में नमी आदि होते हैं. इन सब कारणों से मॉनसून में वायरल फीवर, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, डायरिया और त्वचा संबंधी रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है. जरूरी है कि इस मौसम में खुद का विशेष ख्याल रखें. खानपान का विशेष ध्यान रखें और सही कपड़े पहने, आसपास सफाई रखें,और कुछ खास बातें ऐसी भी हैं जिनके बारे में आप इस वीडियो में जान सकते हैं. इस वीडियो के माध्यम से यहां हम आपको 5 उन बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपको सावधान रहने की जरुरत है.