hamburger icon
A
Read in English

Pregnancy Care Tips: प्रेगनेंसी के दौरान सांस लेने में परेशानी हो तो सावधान!

प्रेग्नेंसी में सांस से जुड़ी दिक्कतें आपके और बेबी की सेहत पर असर डाल सकती हैं। जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित और स्वस्थ, और किन बातों का खास ख्याल रखें।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : December 10, 2024 12:02 PM IST

Chronic Obstructive Pulmonary Disease: क्या आप प्रेग्नेंसी के दौरान सांस लेने में दिक्कत? महसूस कर रही हैं? हो सकता है ये एक गंभीर समस्या का संकेत हो। प्रेग्नेंसी में COPD , क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, एक ऐसी स्थिति है जो आपकी और आपके बच्चे की सेहत पर गहरा असर डाल सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, इसे मैनेज करना मुमकिन है। तो चलिए, जानते हैं कि इस दौरान क्या करें और क्या न करें, ताकि आप और आपका बेबी दोनों स्वस्थ रहें। सबसे पहले जानते हैं कि COPD आखिर है क्या। ये फेफड़ों की एक क्रॉनिक बीमारी है, जिसमें सांस लेने में दिक्कत होती है।

बार-बार खांसी आना।

सांस फूलना।

सीने में भारीपन।

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो ये लक्षण आपके और आपके बेबी दोनों के लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए इसे हल्के में न लें।

ट्रिगर्स से बचें

धूल, धुआं, और प्रदूषण से दूर रहें

पालतू जानवरों के बाल और गंदगी को साफ करें

खिड़कियां खोलें, एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल

याद रखें, साफ-सुथरा माहौल COPD के ट्रिगर्स को कम करता है।

Related News