hamburger icon
A
Read in English

शरीर के इन 5 हिस्सों में दर्द दिखने पर सावधान! हो सकते हैं थायराइड के लक्षण

थायराइड का असंतुलन शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है, जिससे कमजोरी और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपके शरीर में भी कुछ बदलाव महसूस हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : April 3, 2025 12:15 PM IST

Thyroid Symptoms: थायराइड ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। जब यह ग्रंथि सही तरीके से काम नहीं करती, तो शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। थायराइड हार्मोन का असंतुलन कमजोरी, थकान और हॉर्मोनल बदलाव का कारण बन सकता है। इसकी प्रमुख वजहें अनहेल्दी डाइट, स्ट्रेस और आयोडीन की कमी हो सकती हैं। जब थायराइड बढ़ता है, तो ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है, जिससे सिरदर्द, माइग्रेन और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

थायराइड असंतुलन के कारण शरीर के कई हिस्सों में दर्द हो सकता है। एनर्जी लेवल कम होने से पीठ और कंधों में दर्द शुरू हो सकता है, वहीं मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न और सूजन भी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को टखनों और पैरों में भी सूजन और दर्द की शिकायत होती है। गले की थायराइड ग्रंथि में सूजन आने से गर्दन में भारीपन और दर्द महसूस हो सकता है। गंभीर मामलों में हार्ट पर प्रेशर बढ़ने से छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। थायराइड का असर आंखों और माथे पर भी पड़ता है, जिससे आंखों में भारीपन और जलन हो सकती है।

Related News