Advertisement

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर होती हैं स्किन से जुड़ी ये बीमारियां

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सुकून देता है, लेकिन यही आदत आपकी स्किन को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टर्स क्यों इस विंटर हैबिट को लेकर अलर्ट कर रहे हैं, जानना ज़रूरी है।

Published by Lakshmi Sharma
Published : January 6, 2026 4:38 PM IST

Hot Water Bath Side Effects:सर्दियां आते ही एक आदत कॉमन हो जाती है गरमागरम पानी और लंबा शावर। ठंड में तो मज़ा आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आदत आपकी स्किन का पूरा खेल बिगाड़ सकती है? डॉक्टरों की मानें तो सर्दियों में बहुत ज़्यादा गरम पानी से नहाना स्किन के लिए comfort नहीं बल्कि trouble बन सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट्स बताते हैं कि ज़्यादा गरम पानी स्किन की नैचुरल नमी छीन लेता है। इसका नतीजा ड्राइनेस, खुजली और यहां तक कि एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन प्रॉब्लम्स का रिस्क। खासकर जिनकी स्किन पहले से सेंसिटिव है, उनके लिए ये आदत और भी खतरनाक हो सकती है।

डॉक्टर्स कहते हैं कि सर्दियों में पानी गुनगुना होना चाहिए, उबलता हुआ नहीं। नहाने के तुरंत बाद पूरे शरीर पर अच्छा-सा मॉइश्चराइज़र लगाएं बहुत ज़रूरी है, ताकि स्किन की नमी लॉक हो जाए।

Watch Next