By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Bappi Lahiri Demise: इस बीमारी ने ली बप्पी लहरी की जान, जानें क्या है लक्षण: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बप्पी लहरी ने पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया है. 69 वर्षीय बप्पी दा ने मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. बप्पी लहरी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें हेल्थ संबंधी कई सारी परेशानियां थी. उनका निधन OSA (Obstructive Sleep Apnea) के कारण हुआ. OSA नींद पूरी न होने के कारण होने वाली एक बीमारी है. इसमें नींद के दौरान सांस लेने में बार-बार रुकावट होती है. इस वजह से न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल भी घट जाता है. बप्पी लहरी पिछले साल कोरोना के शिकार भी हो चुके थे. इस वीडियो में इस खबर के बारे में जानिए और भी विस्तार में.