By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पाचन क्रिया क्या होती है? बहुत से लोग भले ही इस बात को न समझें लेकिन आप जो भी खाते हैं वो आपके शरीर में तभी लगेगा जब आपका पाचन तंत्र बिल्कुल फिट होगा। जी हां, मनुष्य शरीर में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाचन तंत्र के माध्यम से ही पहुंचते हैं। आपको भले ही ये उतना महत्वपूर्ण अंग न लगे लेकिन पाचन तंत्र आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र तभी दुरुस्त होगा जब आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगी। अगर आप इस बात को समझ गए हैं कि फिट रहने के लिए पाचन तंत्र बहुत जरूरी है तो अब बारी है इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अंगों की, जो आपके पाचन तंत्र को पूर्ण करते हैं और पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपके पाचन तंत्र में आहार नली (alimentary canal) और कुछ ग्रंथियां (glands) होती हैं, जैसे मुंह, ग्रासनली/ भोजननली (Oesophagus), पेट, छोटी आंत और बड़ी आंत। वहीं आपके पाचन तंत्र से जुड़ी कुछ ग्रंथियां हैं लार ग्रंथि (Salivary glands), लिवर (Liver) और पैंक्रियाज (Pancreas)। ये सभी अंग और ग्रंथियां मिलकर आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाते हैं। आइए जानते हैं इस वीडियो में कैसे आप अपनी पाचन क्रिया को दुरुस्त रख सकते हैं और इसके लिए कौन-कौन से आयुर्वेदिक उपाय अपनाए जाने चाहिए।