By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Male Infertility:अगर आप फैमिली प्लानिंग की सोच रहे हैं, तो अपनी डाइट को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ फूड्स सीधे तौर पर स्पर्म क्वालिटी और काउंट को प्रभावित कर सकते हैं। खासकर फास्ट फूड और प्रोसेस्ड मीट जैसे बर्गर, फ्राइज और पैकेज्ड मीट में मौजूद ट्रांस फैट्स स्पर्म बनने की प्रक्रिया यानी स्पर्मेटोजेनेसिस को धीमा कर सकते हैं। इसी तरह हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे फुल क्रीम दूध और चीज़ से शरीर में हॉर्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है और स्पर्म प्रोडक्शन पर असर पड़ता है।
कुछ खास मछलियों जैसे ट्यूना और स्वोर्डफिश में पाया जाने वाला मरकरी भी फर्टिलिटी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मरकरी स्पर्म के DNA को डैमेज कर सकता है, जिससे उनकी मोर्फोलॉजी (आकार) और मोटिलिटी (गतिशीलता) दोनों प्रभावित होती हैं। इसके अलावा ज़्यादा शराब पीने से भी स्पर्म की मात्रा और शेप पर असर पड़ता है और साथ ही हॉर्मोनल डिस्टर्बेंस के चलते इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हेल्दी डाइट अपनाना पुरुषों की फर्टिलिटी को बेहतर बनाने का पहला कदम हो सकता है।