Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur Weight Gain Reason:मोटी”, “डायनासोर”, “हाथी”, ऐसे शब्द अकसर लोग बॉडी शेमिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में Bigg Boss 19 के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को अशनूर कौर को बॉडी शेम करने के लिए फटकार लगाई। इसी दौरान, अशनूर कौर ने पहली बार नेशनल टेलीविजन पर अपनी हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनका वजन बार-बार क्यों बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि उन्हें हॉर्मोनल इम्बैलेंस की समस्या है और जब भी वो स्ट्रेस में आती हैं, उनका शरीर अपने आप फूलने लगता है। यानी, stress triggers weight gain! उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें eating disorder हो गया था और वो खाना बंद कर देती थीं। शो में आने से पहले उन्होंने करीब 9 किलो वजन घटाया था, लेकिन तनावपूर्ण माहौल में फिर से उनका वजन बढ़ गया।
अशनूर ने ये भी बताया कि वो पिछले 7 सालों से जंक फूड नहीं खातीं और 14 साल की उम्र से कैमरे के सामने रहते हुए हमेशा अपनी हेल्थ का ध्यान रखती आई हैं। उन्होंने तान्या को जवाब देते हुए कहा.. “अगर आप खुद को आध्यात्मिक कहते हैं और दूसरों का ध्यान रखने की बात करते हैं, तो पीठ पीछे बॉडी शेम करना शर्मनाक है।” हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हॉर्मोनल इम्बैलेंस के कारण महिलाओं में वजन का तेजी से बढ़ना या घटना बहुत आम है, जो अक्सर थायरॉयड, पीसीओएस या स्ट्रेस लेवल्स से जुड़ा होता है। अशनूर ने ये साबित कर दिया कि रियल ब्यूटी सिर्फ लुक्स में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास में होती है और बॉडी शेमिंग जैसे शब्दों के लिए Bigg Boss हाउस में कोई जगह नहीं!