By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Ashish Chanchalani Weight Loss:यूट्यूबर आशिष चंचलानी, जो अपने मजेदार स्केच और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, इस बार अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। सिर्फ 6 महीने में उन्होंने 40 किलो वजन कम कर लिया और वो भी बिना किसी फिल्मी डिटॉक्स या महंगे जिम प्लान के। इस सफर की शुरुआत एक बेहद सिंपल लेकिन इमोशनल मोमेंट से हुई, जब शाहरुख खान ने एक छोटी-सी बात कही, बिना कोई जजमेंट किए। वही लाइन आशिष के लिए मोटिवेशन बन गई और उन्होंने ठान लिया कि अब कुछ बदलना है सिर्फ शरीर नहीं, सोच भी।
ये कहानी सिर्फ वज़न घटाने की नहीं है, बल्कि डिसिप्लिन, सेल्फ-रेस्पेक्ट और खाने के साथ एक हेल्दी रिश्ता बनाने की है। आशिष ने उन सभी मिथकों को तोड़ दिया जो हमें बार-बार सुनने को मिलते हैं। जैसे मीठा छोड़ दो, खाना स्किप करो या दिन-रात जिम में पसीना बहाओ। वो आज भी गुलाब जामुन और रस मलाई खाते हैं… हाँ, सिर्फ संडे को। उन्होंने रोटी या फ्रूट जूस नहीं छोड़ा, बल्कि अपनी सोच बदली। असल बदलाव मेन्यू में नहीं, माइंडसेट में था और यही सबसे बड़ी जीत होती है।