By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
HMPV Risks Factor: कोविड-19 पैंडेमिक के 5 साल बाद एक और वायरस, एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस), ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह वायरस चीन से शुरू होकर अब भारत समेत कई देशों में तेजी से फैल रहा है। खासकर छोटे बच्चों में इसके मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. उज्जल पारेख के मुताबिक, यह वायरस हवा के जरिए फैलता है और रेस्पिरेटरी सिस्टम पर असर डालता है। चिंता की बात यह है कि अभी तक इस वायरस के लिए कोई वैक्सीन या खास दवा मौजूद नहीं है।
इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका सावधानी रखना है। भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें, मास्क पहनें और हाथों की सफाई का ध्यान रखें। बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉ. पारेख ने यह भी कहा कि हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और भरपूर नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मददगार हो सकती है। इससे हम इस वायरस से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.