hamburger icon
A
Read in English

क्या एक्ट्रेस मौनी रॉय कि सर्जरी का दिखने लगा है साइड इफेक्ट? देखें ये वीडियो

बॉलीवुड में प्लास्टिक सर्जरी का क्रेज तो काफी बढ़ गया है, लेकिन क्या ये हमेशा खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है? कई सेलेब्स के लुक में बदलाव ने फैंस को हैरान कर दिया है!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 3, 2025 2:50 PM IST

Mouni Roy Surgery: बॉलीवुड में प्लास्टिक सर्जरी का ट्रेंड कोई नया नहीं है, लेकिन हर बार इसका रिजल्ट अच्छा ही आए, ये ज़रूरी नहीं। मौनी रॉय की हालिया तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है, जहां लोग उन्हें पहचानने तक में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, और इसी के चलते उनका लुक काफी बदल गया है। वैसे, सर्जरी करवाने वाली वो अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, श्रुति हासन, कोएना मित्रा और राखी सावंत जैसी कई एक्ट्रेसेस ने अपने लुक को सुधारने के लिए सर्जरी का सहारा लिया, लेकिन हर किसी को इससे फायदा नहीं हुआ। कोएना मित्रा की नाक की सर्जरी खराब होने के बाद उनके करियर पर बुरा असर पड़ा, जबकि अनुष्का के होंठों की सर्जरी पर काफी विवाद हुआ।

अब सवाल ये उठता है कि प्लास्टिक सर्जरी से सच में फायदा होता है या ये फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकती है? अगर सर्जरी सही तरीके से हो जाए तो लुक में सुधार आ सकता है, लेकिन अगर ज़रा भी गड़बड़ हो गई तो चेहरे के एक्सप्रेशन्स बदल जाते हैं, असंतुलित लुक आ जाता है और कई बार पर्मानेंट डैमेज भी हो सकता है। कई मामलों में सर्जरी के बाद इंफेक्शन, स्किन एलर्जी और टिशू डैमेज जैसी दिक्कतें भी आ सकती हैं। इसके अलावा, बार-बार कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने से चेहरे की नैचुरल ब्यूटी खत्म हो सकती है और इंसान का लुक पूरी तरह से बदल सकता है। इसलिए, सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय हर किसी को इस बारे में अच्छे से सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।