क्या पालक और साग हैं सेहत के लिए खराब? जानें एक्सपर्ट से
क्या पालक और साग हैं सेहत के लिए खराब? जानें एक्सपर्ट से
Sarson Ka Saag Khane Se Bimar: सर्दियों में सरसों का साग खाने से जुड़े दावे ने सबको हैरान कर दिया है। क्या ये सुपरफूड सच में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : December 18, 2024 1:15 PM IST
Sarson Ka Saag: सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी का कॉम्बो हर किसी का फेवरेट होता है। लेकिन हाल ही में वायरल हुए स्वामी कर्मवीर के एक वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। उन्होंने दावा किया है कि सरसों, पालक और मेथी का साग 8 तरह की बीमारियों का कारण बनता है। उनके मुताबिक, ये साग हड्डियों को कमजोर करता है, बालों को सफेद करता है और याददाश्त को भी खराब कर देता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि क्या सच में साग खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है?
दूसरी तरफ, डॉक्टर और बुजुर्ग इसे हमेशा से हेल्दी मानते आए हैं। उनका कहना है कि साग में आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाते हैं। तो फिर सच क्या है? क्या ये सिर्फ एक अफवाह है या कोई साइंटिफिक वजह? यह जानने के लिए हमें इन दावों की गहराई से पड़ताल करनी होगी और एक्सपर्ट्स की राय लेनी होगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.