By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया हैं। प्रदूषण की वजह से लोगों को कई परेशानियां हो रही हैं। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और साथ ही आखों में जलन भी हो रही हैं। सरकार के मुताबिक़ दिल्ली से पास के राज्यों से पराली जलाने की घटना को इसका प्रमुख करण माना जा रहा हैं, हर साल इस पराली से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता हैं। इसके लिए सरकार हर सार कड़े कदम उठा रही हैं। बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्माग की एक मोटी परत आपको आसमान में दिख सकती है जो हमारी सेहत के लिए सही नहीं हैं। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और किसी भी बीमार व्यक्ति को सुबह बाहर निकालने से मना किया हैं। जिन लोगों को सांस से संबंधित बीमारी है उन्हें खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दिल्ली के प्रदूषण का स्तर 400 के पार जा चुका हैं, और यह चिन्ता जनक बात हैं।
पब्लिक वाहनों का इस्तेमाल करें
साइकिल का इस्तेमाल करें
लकड़ी और कोयला न जलाएं
बाहर रात भर डियूटी करने वालों को इलेक्ट्रिक हीटर की सुविधा दी जाए, ताकि वह ठंड से बच सकें
सभी तरह के निर्माण्ड कार्य बंद रहेंगे
सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा
बिना सीएनजी-पीएनजी से चलने वाली फैक्ट्रियों को भी 31 दिसंबर तक रोका गया हैं। हालाकि हाईवे, फ्लाईओवर व अस्पताल के निर्माण कार्य को छूट दी गई हैं।