hamburger icon
A
Read in English

नाभि में घी लगाने से महिलाओं को मिलते हैं ये फायदे

शरीर का एक छोटा सा हिस्सा आपकी हेल्थ से इतना गहरा कनेक्शन रख सकता है, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आयुर्वेद में इसे खास जगह दी गई है और इसके फायदे आपको चौंका सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 23, 2025 6:46 PM IST

Ghee Benefits in Ayurveda:नाभि सिर्फ पेट का हिस्सा नहीं बल्कि हमारे शरीर का एक खास energy center है। प्राचीन आयुर्वेद में इसे शरीर के महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक माना गया है। छोटी सी जगह लगने के बावजूद, नाभि पूरे शरीर की हेल्थ से जुड़ी होती है और इसके सही इस्तेमाल से कई फायदे मिल सकते हैं। खासकर महिलाओं के लिए नाभि में घी लगाने की थैरेपी बेहद लाभकारी मानी जाती है।

नाभि में घी लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और ड्राई स्किन या क्रैक्ड लिप्स जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अलावा यह महिलाओं के हार्मोन बैलेंस को भी सुधारता है, जिससे PMS और मूड स्विंग्स कम हो जाते हैं। नाभि सीधे डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी होने की वजह से यह गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में भी आराम पहुंचाता है और पाचन शक्ति को बूस्ट करता है।

Related News