Glycerin on Face: हर किसी की चाहत होती है बेदाग, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, लेकिन मार्केट में मिलने वाले केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट्स कई बार स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नैचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इन्हीं में से एक है ग्लिसरीन, जो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है, नमी बनाए रखता है और ड्राईनेस को कम करता है। खासतौर पर सर्दियों में जब स्किन रूखी और बेजान हो जाती है, तब ग्लिसरीन का इस्तेमाल उसे सॉफ्ट और स्मूथ बनाए रखता है।
ग्लिसरीन सिर्फ मॉइश्चराइजर का काम ही नहीं करता, बल्कि यह मुंहासों, दाग-धब्बों और डलनेस को कम करने में भी मदद करता है। रात में सोने से पहले चेहरे पर हल्की मात्रा में ग्लिसरीन लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और सुबह फ्रेश और ब्राइट नजर आती है। यह हर तरह की स्किन टाइप के लिए फायदेमंद है और इसका रोजाना इस्तेमाल त्वचा की टोन और टेक्सचर को बेहतर बनाता है। अगर आप नैचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो ग्लिसरीन को अपनी स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें!